हरियाणा के गब्बर सिंह ने किया ऐसा ऐलान कि सभी हड़ताली डॉक्टर रह गए सन्न, जाने क्या की घोषणा

चंडीगढ़। हरियाणा में आज सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर रहे और मरीज परेशान होकर इलाज पाने के लिए इधर से उधर भागते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। 14 जनवरी से डॉक्टर फिर से हड़ताल पर जाने की धमकी दे रहे हैं लेकिन हरियाणा सरकार ने राज्य में  एस्मा (Essential Services Maintenance Act – ESMA) लागू कर दिया गया है। अब राज्य में स्वास्थ्यकर्मी 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। यह कदम कोरोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डाक्टरों द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण लिया गया है। इसके मद्देनजर सरकार ने एस्मा लागू कर दिया।

हरियाणा में एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून) लागू कर दिया गया है, स्वास्थ्य कर्मी अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मंत्री अनिल विज का कहना है कि यह कदम कोरोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डॉक्टरों के एक समूह द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण उठाया गया है। बता दें कि डॉक्टरों ने मंगलवार को अपनी कुछ मांगों को लेकर ओपीडी बंद रखी है।

मांगें पूरी न होने के चलते चिकित्सकों की नाराजगी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी बंद रही। बुधवार-गुरुवार को ओपीडी सेवाएं बहाल रहेंगी। चिकित्सकों ने एलान किया है कि इन दो दिनों में मांगें नहीं मानी तो चिकित्सक 14 जनवरी शुक्रवार को इमरजेंसी सेवाएं बंद कर पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। यह फैसला हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने लिया है।

एसएमओ की सीधे भर्ती न हो, यह पद प्रमोशन से भरे जाएं, डॉक्टरों की तीन के बजाय चार एसीपी 4, 9, 13 और 20 साल में मिलें और विशेषज्ञों के लिए अलग काडर तैयार करने की मांग पूरी न होने से नाराज चिकित्सक मंगलवार को हड़ताल पर रहे।

मांगों को लेकर सरकार से डॉक्टरों की सहमति भी हो चुकी है। फाइल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से पास होकर सीएमओ ऑफिस में है। मांगें वित्त विभाग से जुड़ी हैं लेकिन यहां से फाइल पास नहीं होने के कारण ही नया नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पा रहा है। इसी कारण वित्त विभाग के एसीएस से डॉक्टरों की बैठक तय की गई थी।

एचसीएमएसए के प्रदेश प्रधान डॉ. जसबीर परमार ने कहा कि बैठक पहले से ही तय थी लेकिन दोपहर को बताया गया कि वित्त विभाग के एसीएस को बुखार है। इसलिए बैठक नहीं हो पाई। एचसीएमएसए के आह्वान पर चिकित्सक मंगलवार को ओपीडी बंद रखेंगे। दो दिन में मांगें नहीं मानी तो 14 जनवरी से इमरजेंसी सेवाएं बंद कर पूर्ण हड़ताल की जाएगी। पहले भी कई बार आश्वासन मिल चुके हैं। अब फाइल पर वित्त विभाग की मुहर लगने के बाद ही बात की जाएगी।

  • Related Posts

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

    नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

    पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 6 views
    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 7 views

    दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 7 views
    दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

    अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 11 views
    अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

    क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 9 views
    क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

    दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

    • By Desk
    • October 27, 2026
    • 13 views
    दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली