मुंबई फार्मा पर छापा, 51 लाख रुपये के स्टेरॉयड, सेक्स-बूस्टर जब्त

Mumbai pharma company: महाराष्ट्र एफडीए (FDA) ने मुंबई फार्मा पर छापा मारते हुए एक झटके में सेक्स बढ़ाने वाली दवाओं और बॉडी बिल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले स्टेरॉयड इंजेक्शन का 51 लाख रुपये से अधिक का बड़ा स्टॉक जब्त कर लिया है। महाराष्ट्र एफडीए (FDA) ने एक गुप्ता सूचना के आधार पर फार्मा के खिलाफ ये कार्रवाही की।  खाद्य एवं औषधि प्रशासन और एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन ने जाल बिछाया और बोरीवली पश्चिम में भगवती अस्पताल के पास स्टेरॉयड और सेक्स-पॉवर ड्रग्स की आपूर्ति करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा।

मेडिकल स्टोरों पर पड़ी छापेमारी, सील किए गए स्टोर

इस संबंध में सहायक एफडीए आयुक्त गणेश रोकाडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की पूछताछ और आगे की जांच उन्हें बोरीवली पश्चिम में कोषेर फार्मास्युटिकल्स तक ले गई, जिस पर एफडीए और पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापा मारा है। एक्शन टीम को विशाल मात्रा में दवा के भंडार मिले हैं। गणेश रोकडो ने कहा कि फर्म के पास ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के नियमों के तहत किसी भी तरह का कोई लाइसेंस नहीं था। फार्मा कंपनी कथित तौर पर संवेदनशील दवाओं को बेच रही थी, जिनका उपयोग केवल पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए एक डॉक्टर की सलाह पर किया जाना चाहिए।

एफडीए टीमों ने प्रतिनिधि नमूने लिए और 51.27 लाख रुपये के शेष स्टॉक को जब्त कर लिया, जबकि कंपनी के कुछ अधिकारियों को कथित तौर पर पुलिस के ओर से आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। इन दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल होने वाले और लोगों की संभावित संलिप्तता सहित आगे की जांच चल रही है।

गणेश रोकाडे ने जनता से अपील की कि एफडीए बीमारियों के इलाज के लिए दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता को विनियमित करके सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए काम करता है और इसलिए लोगों को उचित बिक्री बिल के खिलाफ वैध दवा लाइसेंस धारकों के डॉक्टरों की सलाह पर ही कोई दवा लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी दवाई को नहीं लेना चाहिए जो बाद में आपके शरीर पर बुरा प्रभाव डाले।

Related Posts

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

बिजनौर (यूपी)। तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। जिले में अक्सर दवाइयों के सैंपल फेल आते रहते हैं। अब फिर से तीन एंटीबायोटिक दवाइयां जांच में…

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

वाराणसी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। कुरौना बाजार में तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध