अब मिडिल क्लास को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 40 करोड़ लोगों का होगा फ्री इलाज

Ayushman Bharat Yojna 2.0: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना 2.0 (Ayushman Bharat Yojna 2.0) की शुरुआत करने जा रही है। अब आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीब वर्ग के लोगों का फ्री में इलाज होता था। लेकिन आयुष्मान भारत योजना 2.0 के तहत देश के मध्यम वर्ग के लोग भी इस योजना का लाभ उठा पायेंगे। इस योजना के अंतर्गत देश के 40 करोड़ लोगों का फ्री में इलाज होगा।

ये भी पढ़ें- लापरवाही की हद पार, गर्भाशय के ऑपरेशन में काट दी पेशाब की नली

आयुष्मान भारत योजना की आधार पर नई योजना को लागू करने में लगने वाले खर्च और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकल्पों की अभी जांच चल रही है। यदि ऐसा होता है तो यह इनकम टैक्स में राहत देने के बाद मिडिल क्लास के लिए सरकार की तरफ दूसरा गिफ्ट साबित हो सकता है।

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से बातचीत जारी (Ayushman Bharat Yojna 2.0) 

पहले की तरह की केंद्र सरकार के द्वारा जारी आयुष्मान भारत योजना 2.0 में भी 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना को इंडीविजुअल टॉप-अप के आधार पर भी लाए जाने पर बात चल रही है। वहीं दूसरे विकल्प के तौर पर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को योजना में शामिल किया जा सकता है जिसमें उन्हें किफायती कीमत पर बेसिक मेडिकल कवरेज देने को कहा जायेगा।

स्वास्थ्य केवरेज के विस्तार में सरकार का कदम 

सरकार का लक्ष्य है कि पहले आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के गरीब वर्ग के 40 प्रतिशत आबादी को कवर किया गया है। अधिक आय वाली आबादी स्वास्थ्य देखभाल का खर्च खुद उठा सकती है। या कुछ स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त कर सकती है, लेकिन आयुष्मान योजना 2.0 का उद्देश्य मध्यम वर्ग के कम आय वालों के लिए सहायता प्रदान करना है।

साल 2018 में पहली बार आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई थी। इसके अंतर्गत गरीब वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।

 

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश