पंजाब में दो तस्कर 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Punjab: पंजाब (Punjab) के फाजिल्का में पुलिस ने 20 किलो हेरोइन जब्त की है। 20 किलो हेरोइन के साथ-साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान लखमीर के उत्तर गांव के सुबेग सिंह और मानसा गांव के संदीप सिंह उर्फ सीमा के रूप में की गयी है।

बाइक से भागते हुए तस्करों को पुलिस ने धर-दबोचा (Punjab) 

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान के तस्कर ड्रोन की मदद से हेरोइन की खेप सीमा के इस पार गिरायेंगे और ये दोनों उसे लेने आयेंगे। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर राज्य विशेष अभियान इकाई के दलों ने रानो गांव के समीप सघन अभियान चलाया। मौके पर पहुंचे पुलिस दल को देखकर दोनों आरोपियों ने बाइक से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि इन दोनों आरोपियों के पास से हेरोइन के 10 पैकेट मिले हैं, जिसका कुल वजन 20 किलोग्राम है।

एनडीपीएस धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज 

फाजिल्का के सहायक पुलिस महानिरीक्षक लखबीर सिंह ने बताया कि इस बात का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि कुछ और लोग तो इस मादक पदार्थ आपूर्ति शृंखला में शामिल नहीं थे। महानिरीक्षक ने कहा कि और भी लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्वपाक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- हिसार में मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी, गर्भपात का हुआ पर्दाफाश

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 15 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़