हिसार में मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी, गर्भपात का हुआ पर्दाफाश

abortion at medical store: हरियाणा के हिसार (Hisar) जिले के एक मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम (abortion at medical store) ने छापेमारी की है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के लिए पहुंची मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान टीम को मौके से एक महिला और साथ में आयी दूसरी महिला का भ्रूण मिला।

भारत मेडिकल स्टोर पर गर्भपात हो रहा था (abortion at medical store)

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ये छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की। टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि भारत मेडिकल स्टोर पर महिलाओं का अवैध तरीके से गर्भपात किया जाता है। सूचना प्राप्त होते ही सीएमओ की ओर से एक टीम का गठन  किया गया। इस टीम में सिवानी अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर हरेंद्र पानू, डॉ रजनीश, डॉ रेखा, जाने माने फार्मासिस्ट दयानंद मुवाल स्टाफ मोनिका के अलावा पुलिस टीम के नेतृत्व में संबंधित ने मिलकर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया।

साढ़े तीन महीने का कन्या का भ्रूण बरामद

छापा मारने वाली टीम को मेडिकल स्टोर के पीछे बने एक कमरे में बेड पर लेटी महिला मिली जबकि दूसरी एक सोफे पर बैठी हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से साढ़े तीन महीने का कन्या भ्रूण और दवाइयां बरामद की।

बरनाला में निजी अस्पताल संचालक गिरफ्तार 

वहीं दूसरी ओर भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में सिरसा और बरनाला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बरनाला में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से निजी अस्पताल संचालक नीरजा भारती सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीरजा भारती ने घर में ही क्लीनिक खोल रखा था। इस क्लीनिक में दलाल के जरिए जांच करवाने का 30 हजार रुपए में सौदा तय किया गया था। भ्रूण जांच करने के लिए क्लीनिक में मलकीत सिंह को बुलाया था जो एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर पहुंचा था उसने जांच करके बताया गर्भ में बेटा है।

ये भी पढ़ें- विदेशों में मौत के बाद फार्मा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाही

तुरंत टीम ने रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियो के पास से 100 एमटीपी किट और गर्भपात करने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद हुए। आरोपी मलकित सिंह पर इससे भी पहले 8 केस दर्ज है।

 

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 22 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 15 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची