अस्पताल सील किया, अंदर फंसे रह गए कर्मचारी, घंटों बाद बाहर निकाले

प्रतापगढ़ (उप्र)। अस्पताल सील करने के बाद स्वास्थ्य विभाग भूल गया कि अंदर कर्मचारी भी हैं। करीब सात घंटे बाद कर्मचारियों के चिल्लाने पर सील तोडक़र उन्हें बाहर निकाला जा सका।

ये है मामला

ये हैरान कर देने वाला वाक्या अमन अस्पताल का है। यहां दाखिल एक प्रसूता की मौत होने पर उसके परिजनों ने बाहर हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया। लेकिन जल्दबाजी में अस्पताल चेक करना भूल गए। इससे अस्पताल के कई कर्मचारी अंदर ही रह गए। उनके चिल्लाने पर करीब सात घंटे बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने सील तोड़वाकर उन्हें बाहर निकाला।

बेटे को जन्म देने के बाद तोड़ा दम

मेडिकल कॉलेज के पास स्थित अमन अस्पताल के बाहर प्रसूता का शव रखकर आसलपुर ईसनपुर निवासी सत्यम और उनके परिजन हंगामा कर रहे थे। बताया गया कि सत्यम की पत्नी खुशबू चौरसिया को ऑपरेशन से बेटा हुआ था। लेकिन बेटे को जन्म देने के बाद प्रसूता ने हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया।

सात घंटे तक बंद रहे कर्मचारी

महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग की टीम आई और जल्दबाजी में अस्पताल सील कर दिया। सात घंटे के बाद करीब शाम पांच बजे अस्पताल के अंदर फंसे कर्मचारी परेशान हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अमन हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर पहुंची। अंदर से कर्मचारियों को बाहर निकालकर फिर से अस्पताल सील कर दिया।

मौत की जांच के लिए टीम गठित

उधर, प्रसूता की मौत के मामले में सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। जांच टीम तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देगी। टीम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमर नाथ राय, डिप्टी सीएमओ डॉ. सदीप सक्सेना और डॉ. पारुल सक्सेना को शामिल किया गया है।

डिप्टी सीएमओ राजेश से छिना प्रभार

सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि जिले के प्रत्येक नर्सिंग होम, क्लीनिक और पॉलीक्लीनिक के साथ हॉस्पिटल की जांच की जाएगी। जिस अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलेंगे, उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएमओ राजेश के हाथ से क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का प्रभार हटा दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आजाद अहमद को दी गई है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक