प्रतिबंधित ड्रग्स ले जाता सप्लायर गिरफ्तार, कार व दवाइयां जब्त

गुरुग्राम (हरियाणा)। कार में प्रतिबंधित ड्रग्स ले जाते हुए एक सप्लायर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोरा कलां गांव निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। उसकी कार से डायसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और एसिटामिनोफेन कैप्सूल सहित दवाओं और नशीले पदार्थों के 80 छोटे बॉक्स बरामद किए गए। बताया गया है कि आरोपी प्रवीण एनडीपीएस अधिनियम के तहत रेवाड़ी में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित है।

यह है मामला

पुलिस प्रवक्ता सुधीर कुमार ने बताया कि सेक्टर 40 क्राइम यूनिट की एक टीम ने खेडक़ी दौला टोल प्लाजा से ठीक पहले अपनो घर होटल के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी की कार से अवैध दवाओं और नशीले पदार्थों के 80 से अधिक छोटे बक्से बरामद किए गए। इस संबंध में खेडक़ी दौला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान भोरा कलां गांव निवासी प्रवीण के रूप में हुई है।

नशीले पदार्थों के 80 बॉक्स बरामद

प्रतिबंधित ड्रग्स

आरोपी की कार से डायसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और एसिटामिनोफेन कैप्सूल सहित दवाओं और नशीले पदार्थों के अस्सी छोटे बक्से बरामद किए गए। पुलिस ने कार और नशीली दवाएं जब्त कर ली हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीण एनडीपीएस अधिनियम के तहत रेवाड़ी में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 17 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक