दवा खरीदी में गड़बड़ी, सीजीएमएससी ने चुुकाए 20 करोड़ ज्यादा दाम

रायपुर। दवा खरीदी में भारी गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) ने एक दवा और समान कंपनी के 20 करोड़ से ज्यादा दाम चुुका दिए।

यह है मामला

दवाओं की खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एक और कारनामा सामने आया है। जिन दवाओं की खरीदी राजस्थान का दवा कार्पोरेशन कम दामों में करता रहा, उसका भुगतान सीजीएमएससी ने थोक में खरीदी कर ऊंचे दर पर कर दिया। दवा खरीदी समिति और अफसरों की मनमानी के कारण पिछले दो साल में सप्लायर कंपनी और उसके सहयोगियों को करोड़ों की अधिक राशि का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया।

गौरतलब है कि सीजीएमएसी दवाओं की खरीदी के लिए कीमतों का कई तरीके से अध्ययन कर अपनी दर निर्धारित कर खरीद आदेश देती है। आरोप है कि कीमतों को तय करने की जिम्मेदारी उठाने वाली समिति ने इस व्यवस्था को नजरअंदाज कर दिया और दवाओं की खरीदी मनमाने दाम पर कर शासन को 20 करोड़ 39 लाख से ज्यादा राशि का नुकसान पहुंचा दिया।

अफसरों ने सप्लायर एजेंसी पर मेहरबानी दिखाते हुए राशि का भुगतान भी कर दिया। जानकारी अनुसार इन दवाओं की सप्लाई ज्यादातर 1 एम इंडिया लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनियों द्वारा की गई थी। दवा कार्पोरेशन ने जिन दवाओं की खरीदी सप्लायर एजेंसी के माध्यम से ऊंचे दामों पर की, उसी कंपनी की वही दवा राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन (आरएमएससीएल) ने लगभग आधे दामों में खरीदी है।

बीस करोड़ की कीमत पर दवाइयां खरीदी गई और मामले में सीजीएमएससी के अधिकारी चुप हैं। यह खेल सन 2022 से जारी बताया गया है। इस मामले का खुलासा एक सामाजिक कार्यकर्ता श्याम अवतार केडिया ने किया। उन्होंने सीजीएमएससीएल और आरएमएससीएल की दवा खरीदी और उनके दामों का अध्ययन करने के साथ मामले की शिकायत मुख्य सचिव से की है। शिकायत में कहा कि सरकारी खजाने की बेहताशा बर्बादी जघन्य अपराध है। मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई