झोलाछाप डाक्टर की दवा से बच्चे की मौत, हंगामा

बदायूं। झोलाछाप डाक्टर की दवा के सेवन से एक मासूम की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे के परिजनों से झोलाछाप की दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया।

बताया गया कि एक महिला अपने दो माह के बच्चे का इलाज कराने एक झोलाछाप के पास आई। झोलाछाप ने मासूम बच्चे को दो पुडिया व एक ड्रॉप देकर घर भेज दिया। बच्चे की मां ने बच्चे को पुडियां खिलाई। थोड़ी देर बाद बच्चे की तबियत बिगड़ गई और रात में मौत हो गई। इसके चलते परिजनों ने झोलाछाप की दुकान पर जाकर जमकर हंगामा किया।

यह है मामला

बदायूं संभल बार्डर के थाना जुनावई के गांव चिरवारी निवासी ऋषिपाल सिंह की बहन अनोखी गांव आंतर में एक झोलाछाप के पास अपने दो माह के पुत्र आयूष को दवा दिलाने आये थे। झोलाछाप ने आयूष के लिए दो पुडिया दवा की व एक ड्राप दे दिया। जब उन्होंने यह दवा बच्चे को खिलाई तो बच्चे की तबियत ज्यादा खराब होने लगी। रात तीन बजे गांव आंतर झोलाछाप के पास पहुंचते ही बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर गांव से कुछ लोग झोलाछाप के क्लीनिक पर आकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए