अवैध अस्पताल, हेल्थ केयर और क्लीनिक चलाने वालों पर FIR

मुरादाबाद। अवैध अस्पताल, हेल्थ केयर और क्लीनिक संचालित करने के आरोप में उनके संचालकों के खिलाफ कांठ और छजलैट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

यह है मामला

ठाकुरद्वारा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक व कांठ के नोडल अधिकारी डॉ. राजपाल सिंह, अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, फार्मासिस्ट सीपी थपरियाल आदि की टीम ने कांठ नगर स्थित आर्य हेल्थ केयर पर छापा मारा था। यहां मौके पर कोई भी प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं मिला।

वहीं एक हेल्थ केयर का भी पंजीकरण नहीं पाया गया। यहां ऑपरेशन थियेटर, लैब और एक्स-रे मशीन चलती हुई मिली थी। टीम ने इसे सील कर दिया था। इसी दिन कांठ के उमरी कलां अवैध रूप से संचालित उर्मिला अस्पताल में महिलाओं के प्रसव कराने के आरोप में सील किया गया था।

अब आर्य हेल्थ केयर के संचालक राहुल कुमार आर्य और उर्मिला अस्पताल की संचालिका उर्मिला, अवैध क्लीनिक का संचालन करने पर संचालिका समरीन निवासी रसूलपुर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। यह क्लीनिक भी बिना रजिस्ट्रेशन चलता मिला था।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 1 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 4 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची