मेडिकल स्टोर संचालक को दोगुनी कीमत पर दवाएं बेचते पकड़ा

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। मेडिकल स्टोर संचालक को दोगुनी कीमत पर दवाएं बेचते पकड़ा गया है। खाद्य सुरक्षा टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने खाद्य निरीक्षक विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बजरिया एमपी कॉलोनी स्थित जे.के. मेडिकल एजेंसी पर दबिश दी। जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर संचालक लोकल ब्रांड का 37 रुपए का प्रोटीन का डिब्बा 400 और 30 रुपए की सिरप आमजन को 156 रुपए में बेचकर चूना लगा रहे थे।

दोगुना दाम पर बेच रहे सामान

खाद्य सुरक्षा टीम ने मेडिकल से दो डिब्बे प्रोटीन और खाना हजम करने की 40 सिरप जब्त की और उनके सैंपल लिए। इसमें मेडिकल मालिकों द्वारा की जा रही लूट का खुलासा हुआ। टीम ने मेडिकल की दुकान से जो प्रोटीन का डिब्बा जब्त किया। उसकी ओरिजनल कीमत 37 रुपए है और मेडिकल की दुकानों पर यह 4 सौ रुपए प्रिंट रेट पर ग्राहकों को बेचा जा रहा है। इसी तरह टीम द्वारा जब्त सिरप की ओरिजनल कीमत 30 रुपए है, जबकि बाजार में 156 रुपए में बेची जा रही है।

प्रोटीन और सिरप के सैंंपल लिए

खाद्य निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने जे.के. मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी के दौरान प्रोटीन और सिरप जब्त कर सैंपल लिए हैं। मेडिकल की दुकान पर सामान को कीमत से बहुत अधिक रेट पर बेचा जा रहा था। प्रोटीन के डिब्बे और सिरप को प्रिंट रेट पर बाजार में बेचा जा रहा है, जबकि उनकी ओरिजनल कीमत बहुत कम है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए