नशीली कफ सिरप की तस्करी का मामला पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

नूंह (हरियाणा)। नशीली कफ सिरप की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने कोडिनयुक्त कफ सिरप की 360 बोतल जब्त कर एक तस्कर को पकड़ा है।

यह है मामला

हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि बस अड्डा नूंह पर मौजूद गुप्तचर ने टीम को सूचना दी थी। पता चला कि नवेद पुत्र हमीद व आकिब पुत्र हारुन निवासी गांव हामीराका जिला अलवर राजस्थान नशीले सिरप सप्लाई का काम करते हंै। वे आज सप्लाई करने अपनी वरना गाड़ी से तावडू से उटावड जा रहे हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद की टीम ने अडबर चौक नूंह पर नाकाबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसकी गाड़ी से 3 पेटी कफ सिरप कुल 360 बोतल नशीले कफ सिरप बरामद किए गए। इस संबंध में थाना सिटी नूंह में मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी युनिट प्रभारी ने बताया कि आरोपी काफी समय से नशीले कफ सिरप बेचता था। आरोपी एक दिन के रिमांड पर लिया गया है और अब उससे मुख्य सप्लायर के बारे में पता लगाकर उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़