मेडिकल स्टोर पर रेड कर नकली ‘मोंटेक-एलसी’ टेबलेट्स जब्त

हैदराबाद। मेडिकल स्टोर पर रेड कर नकली ‘मोंटेक-एलसी’ टेबलेट्स जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई तेलंगाना ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने की। इन गोलियों के बारे में झूठा दावा किया गया था कि ये सिक्किम की फार्मा कंपनी द्वारा निर्मित हैं।

यह है मामला

डीसीए के महानिदेशक वीबी कमलासन रेड्डी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदराबाद के सेकंड बाजार में छापेमारी की और नकली मोंटेक-एलसी टैबलेट बरामद की।

ड्रग इंस्पेक्टरों ने जब्त स्टॉक का निर्माता से मूल बैचों को जांचा। पता चला कि ‘मोंटेक-एलसी’ टैबलेट के बैच की ये नकली दवाएं थीं। इन गोलियों का उपयोग एलर्जिक राइनाइटिस, क्रोनिक इडियोपैथिक पित्ती और ब्रोन्कियल अस्थमा के इलाज में किया जाता है।

अन्य मामले में गुप्त सूचना पर डीसीए अधिकारियों ने दो झोलाछाप डॉक्टरों जी. राधारुकमिनी और शेख जानी बाशा के परिसरों पर रेड की। दोनों फर्जी डाक्टर बिना किसी योग्यता के अपने क्लीनिकों में चिकित्सा का अभ्यास कर रहे थे। उनके परिसर में एंटीबायोटिक्स, एंटी-अल्सर ड्रग्स, एनाल्जेसिक आदि सहित दवाइयाँ स्टॉक में पाई गईं। छापेमारी के दौरान क्लीनिकों में कई एंटीबायोटिक्स – सेफ्ट्रिएक्सोन, सेफिक्साइम, सेफपोडोक्साइम – पाए गए।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़