अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर के लाइसेंस के लिए बदले नियम

आगरा (उप्र)। अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर आदि का लाइसेंस लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नियम बदल दिए हैं। अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से शुरू होगा।

अब अस्पतालों के लिए फायर एनओसी या विभाग की ओर से सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट के बाद ही लाइसेंस दिया जाएगा। इनकी रिपोर्ट नहीं होने पर लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग में 492 क्लीनिक, 487 अस्पताल, 150 पैथोलॉजी लैब, 103 डायग्नोस्टिक सेंटर और 85 डेंटल क्लीनिक रजिस्टर्ड हैं। बीते साल नवंबर में झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात की मौत हो गई थी। इस पर शहर के अस्पतालों की ऑडिट कराई गई। इसमें 50 से अधिक अस्पतालों में अग्निशमन उपकरण खराब मिले थे। कई पर एनओसी और सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट नहीं थी।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। अब नियमानुसार 2025-26 सत्र के पंजीकरण में फायर एनओसी और फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट बिना लाइसेंस नहीं मिलेगा।
चिकित्सकों को अस्पताल, लैब और रेडियो डायग्नोस्टिक में सेवाएं देने वाले चिकित्सक को संस्थान का नाम, उसमें सेवाएं देने का समय भी दर्ज करना होगा। निरीक्षण के वक्त संबंधित चिकित्सक मौके पर नहीं मिलने पर अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़