नशीली दवा की तस्करी में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर (राजस्थान)। नशीली दवा की तस्करी में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी श्रीगंगानगर जिले में नशीली गोलियों की सप्लाई के मामले में पिछले 4 साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर बीस हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपी अपना नाम बदलकर फर्जी नाम से बस का टिकट बनवाकर जोधपुर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते से पकड़ा गया.

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि टीम ने नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले तस्कर अशोक सिरोही को गिरफ्तार किया है। वह 4 वर्षों से गंगानगर जिले में नशे की गोलियों की सप्लाई के मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तार पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

पता चला कि गिरफ्तार आरोपी नौवीं कक्षा फेल है और दूध की डेयरी चलाने के दौरान प्राइवेट टूरिस्ट फर्म में ड्राइवरी करने लगा। ड्राइवरी करते-करते उसका कई राज्यों के नशे के सौदागरों से संपर्क हो गया और उसके बाद नशे की गोलियों का कारोबार फैला लिया।

टूरिस्ट गाडिय़ों में पर्यटक साथ होने से पुलिस को संदेह नहीं होता था और आने-जाने का खर्च भी नहीं होता था। इसके साथ आरोपी नशे की गोलियों की सप्लाई भी करता था। 2021 में गंगानगर में ही उसका एक साथी बीस हजार नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए अमनदीप जाट ने स्विफ्ट कार से सांचौर से गंगानगर में नशीली दवा सप्लाई की पोल खोल दी।

इसमें अशोक का नाम सामने आया। विकास कुमार ने बताया कि अपना नाम नशीली दवाइयां की तस्करी में सामने आने पर आरोपी ने खुद का नाम विक्रम रख दिया। इस नए नाम से ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा लिया। आरोपी गांव में पैसे लेने के लिए विक्रम नाम से प्राइवेट एजेंसी की बस में टिकट बुक करा कर पुणे से चढ़ा। वह पाली से जोधपुर के बीच में पहुंचा तो पुलिस टीम ने बस रुकवा कर आरोपी को पकड़ लिया।

 

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 13 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन