क्यूआर कोड से होगी संदिग्ध दवाओं की पहचान

कोलकाता। क्यूआर कोड से संदिग्ध दवाओं की पहचान की जाएगी। इस संबंध में सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि क्यूआर कोड को स्कैन करने से 300 संदिग्ध दवाओं की जानकारी मिल सकती है। क्यूआर कोड को स्कैन कर ही लोग समझ पायेंगे कि उन्होंने जो दवाएं खरीदी हैं, वे नकली हैं या असली।

गौरतलब है कि हुगली, बर्दवान और कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में संदिग्ध दवाइयां मिलने से स्वास्थ्य विभाग चौकस हुआ है। बता दें कि अब तक 300 दवाओं की पहचान नकली दवाओं के रूप में की गयी है। इसमें रक्तचाप की दवा (टेल्मा एएम), मधुमेह की दवा, इन्हेलर और इंजेक्शन सहित व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली कई नामी ब्रैंड की दवाएं शामिल हैं।

केंद्रीय ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को एक क्यूआर कोड भेजा है। निर्देश जारी किये हैं कि जब कोई दवा विक्रेता दवा की दुकान पर जाये तो वे दवाओं के विवरण की जांच करे। क्यूआर कोड स्कैन का उपयोग स्कैन में पहचानी गई 300 नकली दवाओं की तुलना करने के लिए किया जा सकता है। दुकानदारों को भी निर्देश दिया गया है कि वे भी ग्राहकों को जागरूक करें।

 

Related Posts

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर रोक लगा दी है। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया। एक…

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त