नकली देसी दवाइयों के क्लीनिक का भंडाफोड़, सील कर संचालक पर केस

बरनाला (पंजाब)। नकली देसी दवाइयों के क्लीनिक का भंडाफोड़ किया गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने जिले के गांव रायसर में चल रहे दवाखाने को सील कर दिया है और संचालक पर केस दर्ज कर दिया है। फिलहाल संचालक फरार बताया जा रहा है। पिछले लंबे समय से गांव व आस-पास के लोगों को मर्दाना ताकत बढ़ाने के नाम पर संचालक लोगों को खतरनाक दवाइयां दे रहा था। शिकायत मिलने पर 12 दिसंबर को विभाग ने उसके तीन सैंपल भरे थे, जोकि जांच में सभी फेल पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद दवाखाना सील करने की कार्रवाई की गई है।

जिला मेडिकल अफसर डॉक्टर अमन कौशल ने बताया कि कुछ महीने पहले भरे गए सैंपल फेल होने की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिले के गांव रायसर में एक रहमत दवाखाना नामक क्लीनिक था। उन्हें सूचना मिली थी कि संचालक जसप्रीत सिंह अपने स्तर पर ही घर में दवाइयां तैयार करता है और सोशल मीडिया पर प्रचार करता है।

उसके पास किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं था। पिछले साल दिसंबर में विभाग की तरफ से वहां पर सैंपल भरे गए थे और यह सभी सैंपल लैबोरेट्री से टेस्ट करवाए गए और सभी सैंपल फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए जसप्रीत सिंह के दवाखाने को सील कर दिया।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 18 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली