मसाज पार्लर पर सेक्सवर्धक दवाओं का मिला जखीरा, महिलाएं बोली

बरेली (उप्र)। मसाज पार्लर पर छापेमारी के दौरान सेक्सवर्धक दवाओं का जखीरा बरामद करने में सफलता मिली है। कर्मचारी नगर तिराहे के पास एक घर में काफी समय से ग्लैक्सी स्पा नाम के मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। एसएसपी को मिली सूचना के बाद इज्जतनगर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर छह महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। इज्जतनगर थाने में केस दर्ज कर 13530 रुपये व अश्लील सामग्री बरामद की गई है।

यह है मामला

एसएसपी अनुराग आर्य ने गुप्त सूचना मिलने पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। इज्जतनगर पुलिस ने मिनी बाईपास स्थित एक घर में छापा मारा। पुलिस ने घर में देह व्यापार कर रहे दो युवकों व छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए यह गलत काम करती हैं।

मसाज के नाम पर ग्राहक को बुलाते हैं और एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक वसूलते हैं। क्यूआर कोड के जरिये भी रुपये लेते हैं। पुरुषों को घर में बुलाकर उनकी पसंद के हिसाब से लडक़ी को कमरे में भेजकर वेश्यावृत्ति की जा रही थी। फोन के जरिये भी ग्राहकों को बुलाया जाता है।

पुलिस ने देह व्यापार करने वाले गिरोह के पास से बड़े पैमाने पर सेक्सवर्धक दवाएं व गर्भ निरोधक साधक बरामद किए हैं। इसके साथ ही सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, 10 स्मार्टफोन, क्यूआर कोड और 13530 रुपये बरामद किए गए।
पता चला है कि गोरखपुर निवासी नीरज और सलोनी इस रैकेट को चला रहे थे। पुलिस ने नीरज की पत्नी को भी पूछताछ के लिए अरेस्ट किया है।

इनके साथ ही मौके से पकड़े गए बारादरी संजयनगर निवासी ज्योति, भोजीपुरा निवासी सचिन, किशन कुमार, मुरादाबाद के कटघर निवासी रवीना, आफरीन, फबिया, मुरादाबाद सिविल लाइन निवासी आयशा और मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी रानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी के मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवा रही है और गिरोह के सरगना की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक