भारतीय फार्मा कंपनियों को अमेरिकी कोर्ट ने दिया झटका

मुंबई। भारतीय फार्मा कंपनियों को अमेरिकी कोर्ट से झटका मिला है। अमेरिका की एक जिला अदालत ने Astellas फार्मा को उसके मशहूर ब्लैडर डिसऑर्डर ड्रग Myrbetriq (मिराबेग्रोन) के पेटेंट विवाद में राहत दी है। कोर्ट ने Zydus और Lupin जैसी जेनेरिक दवा बनाने वाली कंपनियों की दलीलों को खारिज कर दिया है, जिससे इनकी आगे की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

ये है मामला

Zydus और Lupin ने अप्रैल 2025 में ‘रिस्क पर’ Myrbetriq की जेनेरिक दवा लॉन्च की थी। इन कंपनियों ने कोर्ट से ‘reduced food effect’ की परिभाषा को ‘189’ और ‘451’ दोनों पेटेंट पर एक समान तरीके से लागू करने की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने Astellas की व्याख्या को सही माना, जिससे जेनेरिक कंपनियों के लिए एक नई कानूनी बाधा खड़ी हो गई है।

अब तक कानूनी बहस ‘780’ पेटेंट की वैधता पर केंद्रित थी.अगर यह पेटेंट रद्द होता है, तो MSN और Ascent जैसी कंपनियां नवंबर 2025 तक बाज़ार में प्रवेश कर सकती थीं। अब ‘189’ पेटेंट की कानूनी वैधता और व्याख्या ने मामला और कठिन कर दिया है।

Zydus और Lupin के सूत्रों का कहना है कि यह फैसला मौजूदा हालात में बदलाव नहीं लाता। असली असर तब देखने को मिलेगा जब अगले साल सभी पेटेंट पर ज्यूरी ट्रायल होगा।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया