मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान मिलीं एक्सपायरी दवा

सागर। मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान एक्सपायरी दवाइयां मिली हैं। औषधि निरीक्षक सोनम जैन ने जिले के कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल संचालकों द्वारा लापरवाही व अनियमितताएं पाई गई। इस पर मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं, गोपालगंज में एक दवा दुकान सील भी की गई। आरोप है कि इस दुकान में क्लीनिक संचालित हो रही थी।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक सोनम जैन ने जिले के कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर पर नशे के रूप में उपयोग होने वाली दवाइयां बिना बिल के मिलीं। इन्हें जब्त किया गया है। इनका कोई भी रिकॉर्ड दुकानदार नहीं दिखा सका। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया है। वहीं, हर्ष मेडिकल बड़ा बाजार पर एक्सपायरी दवा मिलीं।

इसी प्रकार अन्य दुकानों पर फार्मासिस्ट न मिलने, बिल बुक व अन्य रिकॉर्ड न पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए। 15 दवा के सैंपल भी जांच के लिए भोपाल भेजे गए।

सोनम जैन ने बताया कि सागर के जिले में दर्जनभर मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया है। कई मेडिकल स्टोरों पर कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस सौंपा है। कई स्टोर से दवाओं के सैंपल भी लिए हैं। अनियमितता पाए जाने पर उनको सील किया जाएगा और लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक