चाय की चुस्की लेते ही अस्पताल पहुंचा परिवार, आने लगे चक्कर-उल्टी

पन्ना (मध्य प्रदेश)। चाय की चुस्की लेते ही एक परिवार के लोगों को चक्कर-उल्टी आने लगे। उन्हे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बीजादुह गांव में चाय पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच गए। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि डॉक्टर एहतियात के तौर पर निगरानी बनाए हुए हैं।

यह है मामला

जानकारी अनुसार राम नरेश यादव (36) और उनकी तीन बेटियां सविता (14), पूनम (12) और राधिका (8) चाय पी रहे थे। कुछ ही देर बाद सभी को चक्कर आने और उल्टियां होने लगीं। जब चाय के बर्तन को देखा तो उसमें उबली हुई छिपकली मिली। परिजन तुरंत उन्हें सलेहा अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर चारों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया। 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल चारों की हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी रखे हुए है।

पीडि़त राम नरेश यादव ने कहा कि चाय बन गई थी। छिपकली को देख नहीं पाए। उनकी बच्ची गई तो बिना छनी चाय निकाल लाई। वह पी रही थी तो बोली कि पापा चाय मीठी नहीं है। फिर उन्होंने मीठापन चखने के लिए खुद भी थोड़ी चाय पी ली। दूसरी बेटी आई, तो उसने भी थोड़ी चाय पी। फिर बड़ी बेटी गई तो उसने चाय छानी। चाय छानने से पहले उसने भी थोड़ी चाय पी ली थी।

उसने देखा कि चाय में छिपकली पड़ी थी। उबलती हुई चाय में छिपकली गिर गई थी। फिर उन्हें उल्टी शुरू हो गई। चक्कर आने लगे। बच्चियों की भी तबीयत बिगडऩे लगी। सलेहा अस्पताल गए जहां से उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज हुआ। अब पहले से थोड़ा ठीक हैं। बच्चियों की तबीयत में भी थोड़ा सुधार है। डॉक्टरों ने दवाई दे दी हैं और वे निगरानी रख रहे हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक