हेल्थ स्कीम में गड़बड़ी करने पर 431 फार्मा स्टोर निलंबित

जयपुर (राजस्थान)। हेल्थ स्कीम में गड़बड़ी करने पर 34 अस्पताल और 431 फार्मा स्टोर निलंबित हुए हैं। मामला राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) से जुड़ा है। इसमें अनियमितता एवं दुरुपयोग के मामले सामने आने पर कार्रवई हुई है। 28 सरकारी कार्मिकों को भी योजना के दुरूपयोग के मामलों में निलंबित कर दिया। इन मामलों में 17 एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी है। चिकित्सा विभाग की ओर से तीन माह के आंकड़े जारी किए गए हैं।

यह है मामला

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि आरजीएचएस योजना में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। इससे योजना के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसमें अस्पतालों, फार्मा स्टोर और कई सरकारी कार्मिकों को शामिल पाया। इसे देखते हुए विशेष ऑडिट एवं गहन जांच करवाई गई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए अस्पतालों, फार्मा स्टोर एवं कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की गई। ये अनियमितताएं रोकने के लिए एंटी फ्रॉड सेल का भी गठन किया। योजना को सुदृढ़ करने के लिए जल्द नई एसओपी भी जारी की जाएगी।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया