नशीली दवाओं की सप्लाई करने पर अवैध फैक्टरी सील

बठिंडा (पंजाब)। नशीली दवाओं की सप्लाई करने पर अवैध फैक्टरी सील की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी मुक्तसर अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में की गई। मौके से लाखों प्रतिबंधित दवाएं और कच्चा माल बरामद किया है।

यह है मामला

एसएसपी राणा ने बताया कि थाना किल्लियांवाली में दर्ज केस की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस के तहत मनीष कुमार और साहिल कुमार निवासी मंडी किल्लियांवाली को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे में से 20 एटिजोलाम गोलियां, 80 प्रेगाबेलिन कैप्सूल, 7,26,000 रुपये की ड्रग बरामद की गई।

पूछताछ में कृष्ण कुमार वासी मंडी किलियांवाली और वंश क्वात्रा निवासी मंडी डबवाली के नाम सामने आए। उनको भी इस केस में नामजद किया गया। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। खुलासा हुआ कि वंश क्वात्रा मंडी डबवाली में एक मेडिकल स्टोर चला रहा था। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से 30,000 टैपेंटाडोल गोलियां बरामद की।
उक्त लोग इन नशीलों दवाओं की सप्लाई रेडिनेक्स लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी से कर रहे थे।

सूचना के आधार पर मुक्तसर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ मिलकर उक्त फैक्टरी पर रेड की। इस दौरान बड़ी मात्रा में कच्चा माल, बिना मंजूरी और लाइसेंस के दवाई बनाने के सबूत मिले। फैक्टरी का मालिक कोई भी वैध लाइसेंस या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। रेड के दौरान 1,85,000 खुली गोलियां, 42,350 ज़ेंटाडोल गोलियां जब्त की। वहीं, 1,22,400 टेनेडोल गोलियां और लगभग 10 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया गया। उक्त गैरकानूनी दवाई तैयार करने वाली फैक्टरी को सील कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ