बिना डिग्री इलाज करते 3 डॉक्टर गिरफ्तार

इंदौर। पुलिस ने बिना डिग्री लोगों का इलाज कर रहे 3 डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक की तलाश जारी है। कार्रवाई की जानकारी मिलने पर अन्य डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। थाना प्रभारी सियारामसिंह गुर्जर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जीवन ज्योति कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर दबिश दी गई।

पुलिस ने राखी क्लीनिक के संचालक रंजनदास, आशीष क्लीनिक के बिजोन, सुभाष क्लीनिक के सुभाष तथा किसान क्लीनिक के मिहिर के यहां दबिश दी। जांच में चारों क्लीनिकों पर भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, इंजेक्शन व सिरिंज आदि सामग्री मिली, जिसे जब्त कर रंजनदास, बिजोन व सुभाष को हिरासत में ले लिया, वहीं मिहिर विश्वास की तलाश जारी है। जांच में पता चला कि चारों आरोपी बंगाली डॉक्टर हैं।

इनमें से सुभाष 10वीं पास है और बिना डिग्री लोगों का इलाज कर रहा था। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पिछले दो वर्ष से यहीं रह रहा था। वहीं रंजनदास भी 11वीं पास है। वह कोलकाता का रहने वाला है और 10 साल से यहां रह रहा था। विजान के पास से डीईएचएम (डिप्लोमा इन इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसिन) की डिग्री मिली। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पिछले 8 साल से यहीं रह रहा था।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ