मुंबई। अरविंदो फार्मा ने अमेरिकन कंपनी का अधिग्रहण किया है। यह डील 2100 करोड़ रुपये में हुई बताई गई है। फार्मा सेक्टर की दिग्गज भारतीय कंपनी ने अमेरिकी बाजार में यह बड़ा दांव खेला है। कंपनी की अमेरिकी सब्सिडियरी, अरविंदो फार्मा यूएसए को Lannett Company LLC का अधिग्रहण किया है। इसके लिए अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन से हरी झंडी मिल गई है। यह पूरी डील 250 मिलियन डॉलर (करीब 2,100 करोड़ रुपये) की है। कंपनी के इस डील का असर बिजनेस पर देखने को मिलेगा।

इसी महीने पूरी होगी डील

अरविंदो फार्मा के अनुसार यह सौदा पूरी तरह कैश-फ्री और डेट-फ्री आधार पर हो रहा है। उम्मीद है कि जून महीने के अंत से पहले इस अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस डील से अरविंदो के शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।