बेंगाबाद, रांची (झारखंड)। लाइसेंस बगैर चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की खबर है। छोटकी खरगडीहा स्थित सुशीला इमरजेंसी हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई। खुदरा दवा बिक्री की शिकायत पर गड्रग इंस्पेक्टर राजीव इक्का ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में कई खामियां सामने आईं।
सख्त हिदायत दी
ड्रग इंस्पेक्टर राजीव इक्का ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं िमला। संचालक ने लाइसेंस के लिए आवेदन करने की बात कही। दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जांच में सामने आया कि स्टोर से बिना पर्ची के दवाएं बेची जा रही थीं। स्टोर संचालक को बिना लाइसेंस के खुदरा दवा नहीं बेचने का सख्त निर्देश दिया।
साथ ही चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। पारडीह मोड़ की तरफ एक प्रैक्टिशनर द्वारा दवा स्टॉक करने की शिकायत मिली थी। टीम ने वहां भी जांच की, लेकिन कोई दवा स्टॉक नहीं मिला। राजीव इक्का ने स्पष्ट किया कि दवा दुकानों की जांच लगातार जारी रहेगी। नियमों के विरुद्ध चल रही दवा दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।










