हल्द्वानी (उत्तराखंड)। दवा दुकान पर रेड के दौरान एक्सपायरी जूस पाया गया। बाहर पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट पकड़ा है। यह कार्रवाई नगर निगम ने जीआरडी मेडिकल स्टोर पर की। टीम ने दुकान पर 10 हजार का चालान किया है।

यह है मामला

नगर निगम की टीम ने शहर में निरीक्षण अभयिान चलाया। जीआरडी मेडिकल स्टोर पर जांच की। दुकान में जूस और मिनरल वाटर एक्सपायरी डेट का मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। दुकान में बिना लाइसेंस जूस आदि बेचा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैंपल लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की आगे जांच की जारी है।