जनरल स्टोर में मिली दवाइयों की भारी खेप 

सितारगंज। सरकड़ा चीनी मिल बाजार में जनरल स्टोर की आड़ में फर्जी दवाखाना चलाने का मामला सामने आया है। औषधि विभाग ने छापा मारकर जनरल स्टोर से दवाइयों की भारी खेप बरामद की है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की नियमावली 1945 के तहत केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश के औषधि नियंत्रक ताजवर सिंह के निर्देश पर औषधि निरीक्षक डॉ. मीनाक्षी बिष्ट एवं पौड़ी के औषधि निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार ने तहसीलदार वसी खां के साथ सरकड़ा चीनी मिल बाजार के मेडिकलों स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहिदी जनरल स्टोर पर अवैध तरीके से दवाखाना संचालित मिला। इसके दुकानदार के पास न तो फार्मेसी लाइसेंस था और न ही डॉक्टर की कोई डिग्री थी।
औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि जनरल स्टोर पर करीब चार पेटी दवाएं जब्त की हैं तथा दवा बेचने के आरोपी गांव के ही मो. रिजवान के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अंसारी मेडिकल स्टोर में फार्मेसी लाइसेंस के नियम के तहत दवाओं के रखरखाव आदि में कमी मिली, जिस पर मेडिकल स्वामी को सुधार की हिदायत दी गई है। छापामार टीम में एसएसआई बीएस बिष्ट, एसआई जावेद मलिक भी थे।

Related Posts

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

बिजनौर (यूपी)। तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। जिले में अक्सर दवाइयों के सैंपल फेल आते रहते हैं। अब फिर से तीन एंटीबायोटिक दवाइयां जांच में…

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

वाराणसी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। कुरौना बाजार में तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध