सिविल अस्पताल में दस रुपए में मिलेगा भोजन : विपुल 

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में फरीदाबाद की तर्ज पर महाराजा अग्रसेन स्नेह भोजन द्वारा 5 रुपए में छोले-पूरी और 10 रुपए में अच्छी गुणवता का खाना मुहैया करवाया जाएगा। कुरुक्षेत्र के लोगों को यह सुविधा थानेसर विधायक सुभाष सुधा के अनुरोध पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुहैया करवाने की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रेलवे रोड स्थित निजी होटल में अग्रवाल समाज की तरफ से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व विधायक सुभाष सुधा को हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स, अग्रवाल समाज, अनाज मंडी एसोसिऐशन, एसएस जैन सभा, सेक्टर 3 व 5 अग्रवाल सभा, कुरुक्षेत्रा राईस मिल एसोसिऐशन, राईस मिल एसोसिएशन पिपली, सोलमेंट एसोसिऐशन, मुल्तान सभा, अग्रवाल वैश्य सभा, वी विद यू फांउडेशन, जेसीआई, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रोटरी, लायंस क्लब, ज्वलैर्स एसोसिएशन सहित शहर की दर्जनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह, पगड़ी और तलवार भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आईएएस की परीक्षा में 120वां रैंक प्राप्त करने वाले कुरुक्षेत्र की बेटी शिवानी सिंगला को सम्मानित किया और विधायक सुभाष सुधा के अनुरोध करने पर अग्रवाल समाज को 5 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही अग्रवाल समाज के अनुरोध करने पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने तिरुपति बालाजी मंदिर के सामने लाला लाजपतराय के नाम से चौक स्थापित करने की भी घोषणा की।
इस मौके पर खरैती लाल सिंगला, डा. पवन गोयल, रीटा गोयल, अजय गोयल, ज्वैल सिंगला, धीरज गुलाटी, अशोक गर्ग, मुनीष मितल, भूषण गोयल, राजीव गर्ग, डा. नरेन्द्र पाल गुप्ता, पार्षद भारत भूषण सिंगला, सतीश गर्ग, बर्फानी सेवा मंडल से सुरेश कुमार, वैभव गर्ग, संदीप सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक