मकान पर छापामरी, 14 कार्टून दवा समेत एमआर गिरफ्तार

भागलपुर। कहलगाव के महेशामुंडा गाव में पुलिस ने विकास कुमार ठाकुर के घर छापेमारी कर एक ही कम्पनी की पांच प्रकार की दवाइयां और सीरप बरामद किया। विकास खुद को इसी कम्पनी का एमआर बता रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि विकास के घर से नोवा फास्ट डीएसआर, मेसरिच गोल्ड का सिरप, टेबलेट और सेरोप्रेस से भरे 14 कार्टून मिले। पुलिस ने तत्काल विकास को गिरफ्तार कर लिया है। दवाइयों को जब्त कर लिया गया है। वहीं, आरोपी विकास का कहना है कि एमआर से प्रमोशन के लिए ही कम्पनी ने मुझे ज्यादा दवा सप्लाई कराने को कहा था। सभी दवाइयों का बिल है। लाइसेंस के लिए भी आवेदन किए हैं। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि बिना लाइसेंस बड़ी मात्रा में घर में दवाई रखने के आरोप में कार्रवाई की गई है। दवा असली है या नकली, इसकी जांच की जाएगी।  इस संबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related Posts

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़