कोडिनयुक्त कफ सिरप सप्लाई मामले में फार्मासिस्ट अरेस्ट

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। कोडिनयुक्त कफ सिरप सप्लाई मामले में फार्मासिस्ट को अरेस्ट किया है। पुलिस ने कफ सिरप रैकेट के संबंध में नामजद आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह है मामला

जमालपुर बरईपुर में सनराइज ट्रेडर्स के मालिक शिवम द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि कफ सिरप की सप्लाई में अनियमितताएं उजागर हुई थी। इसके बाद अदलहाट थाना में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में पाया कि नयी दिल्ली की वान्या एंटरप्राइजेज से लगभग 1,42,000 शीशी कफ सिरप सनराइज ट्रेडर्स को सप्लाई की गई थी।

जांच में आरोपी के फर्म को मौके पर क्रियाशील नहीं पाया गया। केवल एक-दो बार फर्म खोली गयी, लेकिन दवा का व्यवसाय नहीं हुआ। आरोपी की फर्म द्वारा दवा के लाइसेंस में पता मिर्जापुर फर्जी पाया है। जबकि बैंक में लगे आधार कार्ड पर पता वाराणसी दर्ज है। इससे प्रमाणित होता है कि दवा लाइसेंस के लिए लगाया गया आधारकार्ड कूटरचित है। पता चला कि आरोपी के फर्म का खाता एचडीएफसी बैंक वाराणसी में है। इसमें लगभग आठ करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार हुआ है।

पुलिस ने इस बारे में जीएसटी विभाग, मिर्जापुर को पत्र लिखा है। पुलिस ने आरोपी शिवम द्विवेदी से पूछताछ के बाद थाना परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 32 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन