अवैध क्लीनिक चला रहे झोलाछाप डाक्टर को पकड़ा

फरीदाबाद (हरियाणा)। अवैध क्लीनिक चला रहे झोलाछाप डाक्टर को पकड़ा गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्वतीय कॉलोनी संजय एंक्लेव में यह कार्रवाई की। अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर को धर दबोचा है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह की शिकायत पर थाना सारन में मामला दर्ज हुआ है।

यह है मामला

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह को शिकायत मिली थी कि पर्वतीय कॉलोनी संजय एंक्लेव में एक व्यक्ति बिना मेडिकल डिग्री के लोगों का इलाज कर रहा है। वह लोगों को अपने यहां से ही उल्टी-सीधी दवा देता है और मोटी रकम ऐंठने का काम करता है। उपायुक्त ने शिकायत चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. जयंत आहूजा को कार्रवाई के निर्देश दिए।

डॉ. जयंत आहूजा ने मेडिकल ऑफिसर्स की एक टीम गठित की। टीम ने संजय एंक्लेव पहुंचकर छापेमारी की। मौके एक व्यक्ति लोगों का इलाज कर रहा था। टीम ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम मुबीन खान बताया और वह पिछले काफी समय से लोगों का इलाज कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उससे मेडिकल डिग्री मांगी, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका।

उसके पास 20 प्रकार की दवाएं और चिकित्सा संबंधी उपकरण बरामद हुई है। औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान ने बताया कि आरोपी मुबीन अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे बरामद दवा एवं चिकित्सा उपकरणों को भी जब्त कर लिया गया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए