नशीले कैप्सूल की तस्करी में पांच तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग (मप्र)। नशीले कैप्सूल की तस्करी में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री करने वाले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लगभग 10 हज़ार ट्रामाडोल कैप्सूल और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

ये है मामला

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल मर्चुरी के पास तीन व्यक्ति प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। इनके नाम प्रेम सिंह, रवि कुमार शर्मा और उमेश कुमार कश्यप हैं। तीनों के पास से 160 पत्ता ट्रामाडोल कैप्सूल (कुल 3,840 नग) और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। तीनों ने बताया कि वे नशीली दवाइयों की आपूर्ति आसिफ मोहम्मद और शाहिद कुरैशी से लेते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जामुल सब्जी बाजार के पास से दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 250 पत्ता ट्रामाडोल कैप्सूल (कुल 6,000 नग) तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए।

इस प्रकार पुलिस ने पाँचों आरोपियों से कुल 9,840 नग ट्रामाडोल कैप्सूल और 4 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) और 27 (क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी