AIIMS प्रशासन ने दवा प्रनिधियों की एंट्री पर लगाई रोक

गोरखपुर (उप्र)। AIIMS प्रशासन ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई मरीजों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए की गई। एम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों को महंगी ब्रांडेड दवाओं की पर्ची थमाई जा रही थी। इससे उनके इलाज का खर्च काफी बढ़ गया था। प्रशासन ने सस्ती और प्रभावी जेनरिक दवाओं के निर्देश दे रखे हैं। इसके बावजूद कई डॉक्टर ब्रांडेड दवाएं लिख रहे थे। इससे मरीजों पर हजारों रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था।

केंद्र सरकार और एम्स प्रबंधन लगातार जेनरिक दवाओं को बढ़ावा देने के निर्देश जारी कर रहा है। इनकी मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। एमआर के अस्पताल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे डॉक्टरों पर बाहरी प्रभाव कम होगा। वहीं, मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा।

मरीजों की बेहतरी और किफायती उपचार सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। अस्पताल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराना है। यह प्रतिबंध उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 18 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़