क्लोरामफेनिकोल-नाइट्रोफुरंस युक्त दवाओं पर लगा बैन

बीबीएन (हिमाचल प्रदेश)। क्लोरामफेनिकोल-नाइट्रोफुरंस युक्त दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने राज्य की दवा नियामक एजेंसियों को जारी किए हैं। आदेशों में क्लोरामफेनिकोल और नाइट्रोफुरंस युक्त दवाओं पर लगाए प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को कहा गया है।

यह है मामला

स्वास्थ्य मंत्रालय ने खाद्य उत्पादन करने वाले पशुओं में क्लोरामफेनिकोल और नाइट्रोफुरंस युक्त किसी भी दवा के आयात, निर्माण, बिक्री, वितरण और उपयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। इस प्रतिबंध के बाद अब भारत के औषधि नियंत्रक महानिदेशक ने एक आधिकारिक निर्देश जारी किया है। इसमें राज्य के दवा नियामकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि इन प्रतिबंधित दवाओं का निर्माण, बिक्री और वितरण किसी भी खाद्य उत्पादन वाले पशु पालन प्रणाली में न हो।

अधिसूचना के अनुसार खाद्य उत्पादन करने वाले पशुओं में क्लोरामफेनिकोल या नाइट्रोफुरंस युक्त दवा का उपयोग संभावित स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। हालांकि, इनके सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। बता दें कि क्लोरामफेनिकोल और नाइट्रोफुरंस एंटीबायोटिक्स की श्रेणियों में आते हैं, जो खाद्य उत्पादन वाले पशुओं में बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज के लिए उपयोग किए जाते हैं।

विभिन्न अध्ययनों में इन दवाओं के दुष्प्रभावों की पुष्टि की गई है, जिसमें डायरिया, बोन मैरो डिप्रेशन (अस्थि मज्जा दबाव) और अन्य गंभीर स्वास्थ्य जोखिम शामिल हैं। सरकार के इस आदेश से खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य को संभावित खतरों से बचाया जा सकेगा।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट