कैल्शियम, शुगर और एंटीबायोटिक की टेबलेट जांच में मिली फेल

पलामू (झारखंड)। कैल्शियम, शुगर और एंटीबायोटिक की टेबलेट जांच में फेल पाई गई हैं। इस पूरे मामले में जांच शुरू हुई है। दवा कंपनी से टैबलेट को वापस लेने के लिए कहा गया है।

यह है मामला

सरकारी अस्पतालों में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की कोशिश की जा रही है। सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवा सब-स्टैंडर्ड मिली है। कैल्शियम की टैबलेट मानक के अनुसार नहीं मिले। इस कड़ी में शुगर और एंटीबायोटिक के टैबलेट भी जुड़ गए हैं।
मई महीने में यह मामला सामने आया था। पलामू में सप्लाई होने वाले 2.15 करोड़ कैल्शियम की गोली सब-स्टैंडर्ड मिली। कैल्शियम की गोली को जांच के लिए कोलकाता लैब को भेजा था। जांच के बाद रिपोर्ट में सब-स्टैंडर्ड पाई गई। कैल्शियम की गोली पानी में घुल नहीं रही थी।

सप्लाई करने वाली कंपनी से दबाव वापस लेने को कहा। इसके बाद दबाव में दवाई वापस हो गई थी। उसके बदले नई कैल्शियम की गोली सप्लाई हुई। अक्टूबर महीने में पलामू में गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड की चार अलग-अलग कंपनियों ने पलामू में कैल्शियम की गोली सप्लाई की है।

सिविल सर्जन, पलामू डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हालिया सप्लाई कैल्शियम की गोली घुल नहीं रही है। इस कारण यह मानक के अनुसार नहीं है। इसको लेकर एजेंसी को पत्र लिखकर दवा वापस लेने के लिए कहा है। दवा को वापस भी मंगा लिया गया है। एजेंसी ने उसके बदले में दूसरी दवा दी है। कुछ दवाओं की खेप आई है। सभी को मानक के अनुसार जांच करवा कर वितरण किया जाएगा। ये दवा भी टेस्ट में फेल हुई है। उसके भी जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसमें एक दवा है मेटफार्मिन और एमोथ्रोमाइसिन। इन दावों को भी वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी