मेडिकल स्टोरों से लिए दवाओं के चार सैंपल मिले फेल

बिजनौर (उप्र)। मेडिकल स्टोरों से लिए गए दवाओं के चार सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। चारों दवाओं में एंटीबायोटिक अधोमानक मिले तथा एक कांबीनेशन की टेबलेट तो पानी में डालने पर आधे घंटे में भी नहीं घुल पाई।चारों मामलों में संबंधित के खिलाफ केस दर्ज करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि चांदपुर में यूनिवर्सल मेडिकल स्टोर से सेफ्पोडॉक्सिम प्रोक्सेटिल का सैंपल लिया था। यह दवा डिजिटल विजन कालाआंब सिरमोर की कंपनी ने बनाई थी। इसके अलावा चांदपुर में ही मोहित मेडिकल स्टोर से सेफ्पोडॉक्सिम प्रोक्सेटिल का सैंपल लिया था, जो सिवास बायोटेक पैरेंटर्लस केवट करनाल कंपनी में बना था। दोनों दवाओं के सैंपल जांच में अधोमानक मिले हैं।

इसके अलावा चांदपुर के गांव करनपुर में सैनी मेडिकल स्टोर से लिया गया नॉरफ्लोक्सासिन और टिनिडाजोल दवा का सैंपल भी जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरा। जांच रिपोर्ट के अनुसार छह टेबलेट में से कोई भी आधे घंटे में भी पानी में नहीं घुली।

यह दवा स्पेक्ट्रम फॉम्र्युलेशन प्राइवेट लिमिटेड मखनपुर, भगवानपुर, रुड़की हरिद्वार ने बनाई थी। वहीं सेफिक्सिम और ओफ्लॉक्सासिन दवा निर्माता पार्क फार्मास्युटिकल्स कालूझंडा, नानकपुर, बद्दी, सोलन हिमाचल प्रदेश भी अधोमानक पाई गई। संबंधित के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़