क्लीनिक पर छापेमारी, दवाओं के चार सैंपल लेकर किया सील

मथुरा (उप्र)। क्लीनिक पर छापेमारी कर दवाओं के चार सैंपल लिए गए हैं। यह कार्रवई डीग गेट क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने की। क्लीनिक संचालक से दवाओं के बिल भी मांगे गए हैं। टीम ने मौके से 40 हजार से अधिक कीमत की दवाओं को सीज कर कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई से दवा विक्रेता एवं बिना पंजीकरण चिकित्सा कार्य करने वालों में खलबली मची हुई है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि शिकायत मिलने पर डीग गेट क्षेत्र में एक क्लीनिक पर रेड की थी। जांच के दौरान काफी मात्रा में बिना बिल की दवाएं मिली। सीएमओ डा. एके वर्मा के निर्देश पर डा. बीडी गौतम एवं डा. पीयूष सोनी ने उक्त क्लीनिक को सील कर दिया। बताया गया कि यहां कार्रवाई के दौरान टीम को लोगों ने घेर लिया गया था लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला शांत हो गया।

कार्रवाई के दौरान डीआई ने कफ सीरप, बुखार-दर्द का सीरप एवं दो टेबलेट के सैंपल लिए हैं। इन चार दवाओं सहित मौके पर मिलीं सभी दवाओं के बिल भी दिखाने के लिए कहा गया है। डीआई प्रेम पाठक ने बताया कि दवा के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के साथ क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक पर सील लगाते हुए संचालक को नोटिस दिया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए