मकान से नशीले कैप्सूल की खेप जब्त, पति फरार और पत्नी गिरफ्तार

नूंह। मकान से नशीले कैप्सूल की खेप जब्त करने का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो व पुलिस ने भादल स्थित एक घर में छापेमारी की और करीब 70 हजार की कीमत के कैप्सूल बरामद किए हैं। मौके से एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। उसका पति फरार बताया गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो को सूचना मिली थी कि गांव भादस में प्रतिबंधित कैप्सूल अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। सूचना के तहत ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने मौके पर दबिश दी। एक महिला घर में ही नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल ट्रॉमाडोल बेचते हुए मिली।

जांच के दौरान पाया कि दोनों दंपती मिलकर नशे के कैप्सूल बेचने का धंधा करते हैं। टीम ने मौके से करीब 12 हजार कैप्सूल बरामद किए। इनकी बाजारी कीमत 70 हजार से अधिक बताई गई है। आरोपी शाकिर (29) मौके से फरार हो गया। मौके से उसकी पत्नी आसमां (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए