जहरीला कफ सिरप बनाने वाली दवा कंपनी पर लटका ताला

वैशाली (बिहार)। जहरीला कफ सिरप बनाने वाली दवा कंपनी पर ताला लटक गया है। मामला हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी ट्राइडेंट रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड का है। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में इस कंपनी के उत्पादों पर प्रतिबंध लगने के बाद यह कार्रवाई है। जांच में सामने आया है कि इस सिरप में बच्चों के लिए बेहद घातक रसायन मौजूद था। इसके बाद केंद्रीय औषधि नियंत्रक ने इसकी बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है।

यह है मामला

सेंट्रल ड्रग इंस्पेक्टर ने अक्टूबर माह में इस कंपनी के सिरप का सैंपल लिया था। हाल ही में आई रिपोर्ट मुताबिक अल्मोंट-किड सिरप में एथिलीन ग्लाइकोल जैसा विषैले रसायन मिला है। इसकी मात्रा 1.4876 प्रतिशत पाई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह रसायन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। अन्य राज्यों में इसके कारण बच्चों की मौत के मामले भी सामने आ चुके है। केंद्रीय औषधि नियंत्रक द्वारा तत्काल प्रभाव से इसकी बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। हाजीपुर में इस फैक्ट्री के गेट पर पिछले कई दिनों से ताला लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध की खबर फैलते ही कंपनी में कामकाज ठप हो गया है। कंपनी द्वारा सप्लाई किए गए इस विशेष बैच की दवाओं को बाजार से वापस लिया जा रहा है।

बता दें कि ट्राइडेंट रेमेडीज द्वारा बनाई गई यह दवा बच्चों में एलर्जी के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती थी। लेकिन घातक रसायन की मिलावट ने इसे जीवन रक्षक के बजाय जीवन के लिए खतरा बना दिया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ