नशीले पदार्थों की बिक्री के मामले में दो युवक अरेस्ट

बहादुरगढ़ (हरियाणा)। नशीले पदार्थों की बिक्री के मामले में दो युवक अरेस्ट किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम ने की। दिल्ली के रहने वाले नशा तस्कर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

सेल प्रभारी निरीक्षक दिनकर यादव ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि दिल्ली का रहने वाला प्रदीप नशीली गोलियों व इंजेक्शन बेचने का काम करता है। वह बहादुरगढ़ स्थित नंदीशाला मेला ग्राउंड के पास स्कूटी पर बैठा हुआ है। सूचना पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से आरोपित को काबू कर लिया। प्रदीप के कब्जे से 41 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। उसके खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने प्रदीप के सहयोगी योगेश को भी गिरफ्तार कर लिया। वह भी दिल्ली का रहने वाला है। योगेश को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। वहीं मुख्य आरोपित प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त