दवा कारोबारी पर 100 करोड़ के अवैध कफ सिरप के कारोबार का आरोप

काशी (उत्तर प्रदेश)। दवा कारोबारी पर 100 करोड़ के अवैध कफ सिरप के कारोबार का आरोप लगा है। औषधि प्रशासन ने कफ सिरप और नॉरकोटिक्स श्रेणी की दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना शुभम और उसके पिता भोला जायसवाल सहित 28 दवा कारोबारियों के खिलाफ एफआाईआर दर्ज करवाई है।

आरोप है कि 100 करोड़ की 89 लाख शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप खरीदी और बेची गई। काशी के ही 93 मेडिकल स्टोर के नाम पर 84 लाख शीशी सिरफ खरीदी-बेची गई। जिस मेडिकल स्टोर के नाम पर कारोबार दिखाया, उनमें से ज्यादातर मौके पर नहीं मिले। इससे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

ऐबट हेल्थकेयर के सुपर स्टॉकिस्ट मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह कंपनी काशी की है लेकिन फर्जी नाम और पते के सहारे विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही है।

शैली ट्रेडर्स ने 2023 से 2025 के बीच ऐबट हेल्थकेयर से प्रतिबंधित कफ सिरप खरीदा और बेचा है। इस गिरोह की कमान शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मैदागिन निवासी शुभम जायसवाल के हाथ में थी। शुभम के खिलाफ गाजियाबाद में केस दर्ज कराया गया था। वह विदेश भाग चुका है। अब गाजियाबाद की पुलिस लुकआउट नोटिस जारी कराने की तैयारी में है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन