औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर की रेड, एक स्टोर सील

कानपुर। औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी कर एक स्टोर को सील कर दिया। यह कार्रवाई बजरिया थाना क्षेत्र में नाला पार चमनगंज में की गई। ड्रग विभाग को अवैध दवा की बिक्री की सूचना मिली थी। रेड के दौरान टीम ने पांच अंग्रेजी दवा की दुकानों पर जांच की और तीन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने बताया कि नाला पार चमनगंज में अंग्रेजी दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। इसके चलते स्थानीय पुलिस एवं बीएसएफ के जवानों के साथ रेड की गई। पांच दवा दुकानों की गहन जांच की और खुजैब आसिफ के घर एमएसएसआर मेडिकल पर अवैध दवाइया पायी गई। इन दवाओं को कब्जे में लेकर दुकान को सीज कर दिया है। यह दुकान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। दुकानदार को दवाओं की बिक्री न करने के लिए चेताया गया है।

इसके अलावा, मोहम्मद सलीम की दुकान पर दबिश देकर दवाओं की जांच की गई। वह दुकान का लाइसेंस नहीं दिखा सके। इससे चलते दवा दुकान को सील किया है। उन्हें सात दिन के अंदर लाइसेंस दिखाने को कहा गया है। इसी तरह साइन मेडिकल स्टोर पर दवाओं की अवैध बिक्री पाई गई। यहां दवाओं को सील कर दिया और चेतावनी दी है कि लाइसेंस दिखाकर ही दुकान खोल सकते है। यहां से दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं।

वहीं, अख्तर पत्रु राउफ के मेडिकल स्टोर पर भी निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर संचालक को एक सप्ताह में दुकान का लाइसेंस प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसी तरह पांचों दुकान के मालिकों को लाइसेंस प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। इसके बाद सीलिंग कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 18 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़