मोतीहारी (बिहार)। मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की रेड हुई है। निशा मेडिकल स्टोर पर यह कार्रवाई की गई है। मधुबनी मठ के पास वार्ड नंबर-3 स्थित इस दुकान से प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए। कार्रवाई के दौरान दुकानदार कन्हैया कुमार पंडित को गिरफ्तार किया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर सागर मणि सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। दुकानदार कन्हैया कुमार पंडित वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। दुकान की तलाशी के दौरान ट्रामाडोल और डायजेपाम युक्त दवाएं मिलीं।

बिना लाइसेंस के बेची जा रही थीं दवाएं

बरामद दवाओं में Pyeevon Spas Plus, Spasmo-Proxyvon Plus और Diazepam Injection I.P. (Steppam) शामिल हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि ये दवाएं बिना लाइसेंस के बेची जा रही थीं। दुकानदार कन्हैया कुमार पंडित ने बताया कि उसने ये दवाएं कोटवा स्थित अभिषेक ड्रग और गणेश मेडिकल से खरीदी थीं। ड्रग विभाग ने दवाओं के खरीद स्रोत और आपूर्ति नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में गहन जांच की जा रही है। इसके बाद कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।