सिमडेगा (झारखंड)। नशीली दवा का सप्लायर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नशीली दवा तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य सप्लाई चेन से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

एसपी को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नशीली दवा पैभन स्पास प्लस की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित छापेमारी टीम ने गुलजार गली स्थित सम्राट बूट हाउस में मो सैफ अंसारी के यहां कार्रवाई की। टीम ने सैफ अंसारी के पास से 114 पीस नशीली दवा और 11 खाली डब्बे बरामद किये। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कांड से जुड़े अन्य आरोपियों करन उर्फ त्रिवेणी मंडल व दवा विक्रेता विमल सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दवा सप्लाई करने वाले मुख्य व्यक्ति रजत विश्वाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के बाद 23 अप्रैल को जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि मामले में जांच जारी है।