दवा बाजार में सन फार्मा की होगी महा-डील !

मुंबई। दवा बाजार में सन फार्मा की महा-डील होने वाली है। दवा कंपनी सन फार्मा ऐतिहासिक अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने अमेरिकी फार्मा फर्म ऑर्गेनन को खरीदने के लिए करीब 13 बिलियन डॉलर का बाइंडिंग ऑफर दिया है। डील पूरी होती है तो यह सन फार्मा की अब तक की सबसे बड़ी खरीद होगी। साथ ही भारतीय जेनेरिक दवा कंपनी ग्लोबल ब्रांडेड में बदल पाएगी। इस रेस में EQT और ग्रुएंथल जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। इससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस डील के लिए जेपी मॉर्गन, MUFG और सिटी बैंक करीब 12 बिलियन डॉलर की फाइनेंसिंग कर रहे हैं। डील पूरी होने पर NYSE में लिस्टेड ऑर्गेनन को सन फार्मा के साथ मर्ज किया जाएगा। हालांकि ऑर्गेनन के शेयरहोल्डर्स को सन फार्मा के शेयर नहीं मिलेंगे।

ऑर्गेनन महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में ब्रेस्ट कैंसर, गर्भनिरोधक, ऑस्टियोपोरोसिस और मेनोपॉज से जुड़ी दवाएं शामिल हैं। कंपनी बायोसिमिलर दवाओं में भी तेजी से विस्तार कर रही है। हालांकि, इस डील में एक बड़ा जोखिम भी है। ऑर्गेनन पर 2025 के अंत तक करीब 8.64 बिलियन डॉलर का कर्ज है। इसे अधिग्रहण करने वाली कंपनी को रीफाइनेंस करना होगा। सन फार्मा इस कर्ज को संभालने के लिए फाइनेंसिंग प्लान करेगी।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डील ऑर्गेनन के लिए पॉजिटिव हो सकती है। वहीं, सन फार्मा के लिए जोखिम भरी साबित हो सकती है। इससे कंपनी का फोकस घरेलू स्पेशलिटी बिजनेस से हट सकता है। साथ ही कर्ज का बोझ भी बढ़ सकता है। इस बीच ऑर्गेनन के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 52% की तेजी देखी गई है। यह तेजी इस संभावित डील की चर्चा के चलते आई है।

Related Posts

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

नई दिल्ली। डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने वाली नई दवा बनेगी। एम्स के वैज्ञानिकों ने इस पर शोध मकिया है। उन्होंने पता लगाया कि शरीर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़