नशीली दवाइयों की कुरियर के जरिए सप्लाई का भंडाफोड़

घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की कुरियर के जरिए सप्लाई का भंडाफोड़ हुआ है। ड्रग कंट्रोल विभाग की बड़ी कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है।

यह है मामला

ड्रग कंट्रोल विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर 2000 टपेंटाडोल गोलियां बरामद की हैं। इनका इस्तेमाल दर्द निवारक दवा के साथ-साथ नशे के रूप में भी किया जाता है। इस ऑपरेशन को घुमारवीं के दवा निरीक्षक दिनेश गौतम ने अंजाम दिया। वह काफी समय से इस संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। उन्हें पता चला था कि शहर में कुरियर कंपनियों से प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाई जा रही हैं। इसके बाद विभाग ने गुप्त रूप से निगरानी बढ़ा दी थी।

सूचना मिली कि एक कुरियर कंपनी में स्थानीय दवा विक्रेता के नाम संदिग्ध पार्सल पहुंचा है। दवा निरीक्षक दिनेश गौतम तुरंत टीम सहित मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान एक बॉक्स बरामद किया गया। जब बॉक्स को खोला गया तो उसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बॉक्स में प्रतिबंधित दवा टपेंटाडोल की करीब 2000 गोलियां बरामद हुईं। इनकी बाजार कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पार्सल के अंदर कंपनी के बिल मौजूद थे। इनमें दवा मंगवाने वाले का नाम और पता दर्ज था।

यह खेप कालाअंब स्थित कंपनी से सीधे तौर पर मंगवाई गई थी। मौके पर ही दवाइयों के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। संबंधित दवा विक्रेता को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड तलब किया है। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 10 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट