वेट लॉस की दवा शराब की लत छुड़ाने में भी कारगर

नई दिल्ली। वेट लॉस की दवा शराब की लत छुड़ाने में भी कारगर पाई गई है। सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) इंजेक्शन को शराब की लत छुड़ाने में भी असरदार पाया गया है। 108 मरीजों पर यह स्टडी की गई। जिन मरीजों को यह दवा दी गई, उनमें प्लेसीबो ग्रुप की तुलना में भारी शराब पीने के दिनों में लगभग 50 फीसदी की कमी देखी गई।

द लैंसेट में छपी इस स्टडी में सेमाग्लूटाइड पर रहने वाले मरीजों के डेटा को ट्रैक किया गया। पता चला कि उनके हर महीने भारी शराब पीने के दिन 17 से घटकर सिर्फ 5 रह गए। शराब की कुल खपत में भी भारी गिरावट आई। यह करीब 2,200 ग्राम प्रति माह से घटकर केवल 650 ग्राम प्रति माह हो गई। इन नतीजों ने अल्कोहल यूज डिसऑर्डर के इलाज में GLP-1 दवाओं के इस्तेमाल की संभावनाओं को काफी मजबूत किया है।

एडिक्शन ट्रीटमेंट के लिए नया रास्ता

अल्कोहल यूज डिसऑर्डर दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है। इसके इलाज के विकल्प अक्सर सीमित होते हैं। उनमें कहीं न कहीं एक टैबू जुड़ा होता है। इससे ट्रीटमेंट के तरीकों में बदलाव आ सकता है। दवा बनाने वाली कंपनियों के लिए नए मार्केट मौके खुल सकते हैं।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़