विदित हेल्थ केयर पर ईडी ने की छापेमारी, भाजपा नेता रडार पर

सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)। विदित हेल्थ केयर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चंडीगढ़ की टीम ने छापेमारी की। चंडीगढ़ से चार गाडिय़ों में ईडी और बैंक के अधिकारी उद्योग परिसर में पहुंचे। सुरक्षा के लिए सिरमौर पुलिस भी साथ रही।

हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता नीति सेन भाटिया के बेटे नीरज भाटिया की पांवटा साहिब स्थित दवा कंपनी विदित हेल्थ केयर पर ईडी की टीम ने रेड की। बता दें कि नीरज भाटिया करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया के रिश्तेदार हैं। नीति सेन भाटिया के छोटे बेटे नीरज भाटिया विदित हेल्थकेयर पांवटा साहिब के मालिकों में से एक हैं। इन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), जम्मू ने पिछले साल अगस्त में कोडीन सिरप की कथित अवैध बिक्री के लिए एक मामले में गिरफ्तार किया था।

एनसीबी ने पिछले साल भाटिया के आवास और दिल्ली में उनके सहयोगी के घर से 33.98 किलोग्राम कोडीन आधारित कफ सिरप, अल्प्राजोलम की 900 गोलियां, ट्रामाडोल के 56 कैप्सूल, लोनाजि़पाम की 210 गोलियां, क्लोनाज़िपाम की 570 गोलियां और 15.03 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। हालांकि उन्हें जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। नशे के बड़े कारोबार में संलिप्त फार्मा कंपनियां पांवटा साहिब में अपना ब्लैक मनी इन्वेस्ट कर रही है। इसके चलते केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू की है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अनुसार पांवटा साहिब में स्थित विदित फार्मा कंपनी दवा के नाम पर नशे का कारोबार चला रही थी । जिस पर जम्मू एंड कश्मीर नारकोटिक्स विभाग ने आरोपी नीरज भाटिया गिरफ्तार किया था। अब ईडी ने नीरज भाटिया और उसके पूरे परिवार सहित उनके सभी पार्टनर्स पर नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई काली कमाई का हिसाब लगाना शुरू कर दिया है।

विदित हेल्थकेयर उचित दस्तावेज सत्यापन और जमीन पर उनकी उपस्थिति के बिना प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए फर्जी (शेल) कंपनियों को कोडीन आधारित सीरप की आपूर्ति कर रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि जनवरी 2024 से विदित हेल्थकेयर ने जांच के तहत एक फर्जी फर्म को तीन लाख कोडीन आधारित सीरप सप्लाईकी थी, जिसकी कीमत लाखों रुपए थी।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़