फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक से एलोपैथिक दवाइयों का जखीरा बरामद

सिरोही (राजस्थान)। फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक से एलोपैथिक दवाइयों का जखीरा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेवदर ब्लॉक के मगरीवाडा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के प्रतिष्ठान पर की।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि मगरीवाड़ा गांव में एक झोलाछाप अवैध रूप से लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सूचना के तहत सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने टीम बनाई। इस टीम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ एसपी शर्मा, आरसीएचओ डॉ रितेश सांखला, बीसीएमओ डॉ लोंग मोहम्मद और सीएचसी रेवदर के इंचार्ज डॉ. मुकेश मीणा शामिल रहे। टीम ने मंडार थाने के हेड कांस्टेबल कांतिलाल के सहयोग से टीम ने झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मगरीवाड़ा गांव के लक्ष्मण के क्लीनिक पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान उसकी मेडिकल की डिग्री मांगी तो वह इसे नहीं दिखा सका। आरोपी ने बताया कि वो एक फिजियोथेरेपिस्ट है। वह फिजियोथेरेपिस्ट का डिप्लोमा भी नहीं बता पाया।

वहीं, एक 100 साल के बुजुर्ग इलाज कराने बैठे थे, जिस पर सीएमएचओ ने मौके पर ही 108 एम्बुलेंस बुला कर सरकारी अस्पताल भिजवाया। झोलाछाप के क्लीनिक पर बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और लेब जांच के उपकरण बरामद किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त